आधिकारिक पवित्र लेख एवं मार्गदर्शन

अब्दुल-बहा के पवित्र लेख एवं व्याख्यान

बहाउल्लाह के उत्तराधिकारी और उनके पवित्र लेखों के चुने हुए व्याख्याकार के रूप में, अब्दुल-बहा ने अपने पिता के धर्म की शिक्षाओं की व्याख्या की, उसके सिद्धान्तों का विस्तार किया, और उसकी प्रशासनिक संस्थाओं की मुख्य विशेषताओं को विस्तृत रूप दिया।

  • अब्दुल-बहा की वसीयत और इच्छापत्र
  • 1901 और 1908 के दौरान तीन भागों में लिखित एक दस्तावेज़। इसे आधिकारिक तौर पर 3 जनवरी 1922 को पवित्र भूमि में पढ़ा गया।

    डाउनलोड करे
  • अब्‍दुल-बहा के लेखों से संकलन
  • अब्दुल-बहा द्वारा लिखित दो सौ से भी अधिक पत्रों, प्रार्थनाओं एवं अन्य पवित्र लेखों के हिंदी अनुवादों का संकलन, पहली बार 1978 में प्रकाशित।

    डाउनलोड करे
  • अमृतवाणी
  • अक्टूबर-दिसंबर 1911 के दौरान, पेरिस में उनके प्रथम प्रवास की अवधि में अब्दुल-बहा द्वारा दिए गए व्याख्यानों का एक संकलन। इसमें 1912-13 में उनके इंगलैंड प्रवास के दौरान दिए गए तीन व्याख्यान और 1913 में प्रकट की गई एक पाती भी शामिल है।

    डाउनलोड करे
  • कुछ प्रश्‍न अब्दुल बहा द्वारा दिये गये उत्तर
  • पेरिस में रहने वाली एक अमेरिकी बहाई, लॉरा ड्रेफस-बार्नी, द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में अब्दुल-बहा द्वारा 1904-1906 के बीच अक्का में दी गई मेज़-वार्ताओं (टेबल टॉक्स) के लिप्यांतरणों का एक संकलन जो पहली बार 1908 में प्रकाशित हुआ।

    डाउनलोड करे
  • दिव्य योजना की पातियां
  • सम्पूर्ण उत्तर अमेरिकी बहाई समुदाय तथा क्षेत्रवार रूप से कनाडा एवं उत्तरपूर्वी, दक्षिणी, मध्य तथा पश्चिमी संयुक्त राज्य को संबोधित अब्दुल-बहा के चौदह पत्र। इनमें से प्रथम आठ पत्र 26 मार्च और 22 अप्रैल 1916 के बीच लिखे गए थे और बाकी 2 फरवरी और 8 मार्च 1917 के बीच।

    डाउनलोड करे