सहायता एवं सूचना

संक्षिप्त परिचय

बहाई संदर्भ पुस्तकालय बहाई लेखों के इलेक्ट्रॉनिक संस्करणों के लिए आधिकारिक स्रोत है। इस बेवसाइट का मुख्य उद्देश्य पाठों के उच्च गुणवत्ता वाले डाउनलोड-योग्य संस्करणों को उपलब्ध कराना है।

इस साइट की विषय-सामग्रियां दो खंडों में व्यवस्थित की गई हैं: अधिकृत लेख एवं मार्गदर्शन—जिनमें बहाउल्लाह और बाब, अब्दुल-बहा, शोगी एफेन्दी और विश्व न्याय मंदिर के कई अधिकृत पाठ और संदेश शामिल हैं—तथा अन्य बहाई साहित्य—जिनमें बहाई शिक्षाओं की खोजबीन करने या उनपर प्रकाश डालने वाली विषय-सामग्रियां शामिल हैं। आशा की जाती है कि भविष्य में अतिरिक्त पाठों एवं अन्य भाषाओं का भी समावेश किया जाएगा।

प्रत्येक खंड को लेखकों की सूची या विषय-श्रेणी के अनुसार व्यवस्थित किया गया है जिनमें व्यक्तिगत प्रकाशनों के लिंक दिए गए हैं। इस पुस्तकालय के प्रत्येक प्रकाशन के लिए एक ओवरव्यू (संक्षिप्त परिचय) ड्रॉप-डाउन मेनू दिया गया है जिसमें संक्षिप्त विवरण और डाउनलोक लिंक उपलब्ध हैं।

प्रकाशनों को डाउनलोड करना

बहाई संदर्भ पुस्तकालय के प्रकाशन पीडीएफ, डॉक्स में डाउनलोड और उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।

नैविगेशन प्रलेख सूची

विश्व न्याय मंदिर के संदेशों को एक तालिका में दर्शाया गया है। ये संदेश डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध हैं।