आधिकारिक पवित्र लेख एवं मार्गदर्शन

अब्दुल-बहा के पवित्र लेख एवं व्याख्यान

बहाउल्लाह के उत्तराधिकारी और उनके पवित्र लेखों के चुने हुए व्याख्याकार के रूप में, अब्दुल-बहा ने अपने पिता के धर्म की शिक्षाओं की व्याख्या की, उसके सिद्धान्तों का विस्तार किया, और उसकी प्रशासनिक संस्थाओं की मुख्य विशेषताओं को विस्तृत रूप दिया।

  • अब्दुल-बहा की वसीयत और इच्छापत्र
  • १९०१ और १९०८ के दौरान तीन भागों में लिखित एक दस्तावेज़। इसे आधिकारिक तौर पर ३ जनवरी १९२२ को पवित्र भूमि में पढ़ा गया।

  • अब्‍दुल-बहा के लेखों से संकलन
  • अब्दुल-बहा द्वारा लिखित दो सौ से भी अधिक पत्रों, प्रार्थनाओं एवं अन्य पवित्र लेखों के हिंदी अनुवादों का संकलन, पहली बार १९७८ में प्रकाशित।

  • अमृतवाणी
  • अक्टूबर-दिसंबर १९११ के दौरान, पेरिस में उनके प्रथम प्रवास की अवधि में अब्दुल-बहा द्वारा दिए गए व्याख्यानों का एक संकलन। इसमें १९१२-१३ में उनके इंगलैंड प्रवास के दौरान दिए गए तीन व्याख्यान और १९१३ में प्रकट की गई एक पाती भी शामिल है।

  • कुछ प्रश्‍न अब्दुल बहा द्वारा दिये गये उत्तर
  • पेरिस में रहने वाली एक अमेरिकी बहाई, लॉरा ड्रेफस-बार्नी, द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में अब्दुल-बहा द्वारा १९०४-१९०६ के बीच अक्का में दी गई मेज़-वार्ताओं (टेबल टॉक्स) के लिप्यांतरणों का एक संकलन जो पहली बार १९०८ में प्रकाशित हुआ।

  • दिव्य योजना की पातियां
  • सम्पूर्ण उत्तर अमेरिकी बहाई समुदाय तथा क्षेत्रवार रूप से कनाडा एवं उत्तरपूर्वी, दक्षिणी, मध्य तथा पश्चिमी संयुक्त राज्य को संबोधित अब्दुल-बहा के चौदह पत्र। इनमें से प्रथम आठ पत्र २६ मार्च और २२ अप्रैल १९१६ के बीच लिखे गए थे और बाकी २ फरवरी और ८ मार्च १९१७ के बीच।