अब्दुल-बहा के ज्येष्ठ नाती और उनके द्वारा नियुक्त बहाई धर्म-संरक्षक, शोगी एफेन्दी (१८९७-१९५७) ने अपने व्यापक पत्रों के माध्यम से, जिनमें से बहुत सारे पत्र एक पुस्तक रूप में संकलित हैं, बहाई समुदाय के विकास को मार्गदर्शित किया।
नवयुग की पहली शताब्दी
शोगी एफेन्दी द्वारा बहाई धर्म की प्रथम शताब्दी के बारे में एक ऐतिहासिक निरूपण जिसे १९४४ में बाब की घोषणा की शताब्दी के अवसर पर प्रकाशित किया गया था।
दिव्य न्याय का अवतरण
शोगी एफेन्दी द्वारा २५ दिसंबर १९३८ में उत्तरी अमेरिका के बहाइयों को लिखित पत्र