आधिकारिक पवित्र लेख एवं मार्गदर्शन
अब्दुल-बहा के पवित्र लेख एवं व्याख्यान
बहाउल्लाह के उत्तराधिकारी और उनके पवित्र लेखों के चुने हुए व्याख्याकार के रूप में, अब्दुल-बहा ने अपने पिता के धर्म की शिक्षाओं की व्याख्या की, उसके सिद्धान्तों का विस्तार किया, और उसकी प्रशासनिक संस्थाओं की मुख्य विशेषताओं को विस्तृत रूप दिया।
- अब्दुल-बहा की वसीयत और इच्छापत्र
- अब्दुल-बहा के लेखों से संकलन
- अमृतवाणी
- कुछ प्रश्न अब्दुल बहा द्वारा दिये गये उत्तर
- दिव्य योजना की पातियां
१९०१ और १९०८ के दौरान तीन भागों में लिखित एक दस्तावेज़। इसे आधिकारिक तौर पर ३ जनवरी १९२२ को पवित्र भूमि में पढ़ा गया।
अब्दुल-बहा द्वारा लिखित दो सौ से भी अधिक पत्रों, प्रार्थनाओं एवं अन्य पवित्र लेखों के हिंदी अनुवादों का संकलन, पहली बार १९७८ में प्रकाशित।
अक्टूबर-दिसंबर १९११ के दौरान, पेरिस में उनके प्रथम प्रवास की अवधि में अब्दुल-बहा द्वारा दिए गए व्याख्यानों का एक संकलन। इसमें १९१२-१३ में उनके इंगलैंड प्रवास के दौरान दिए गए तीन व्याख्यान और १९१३ में प्रकट की गई एक पाती भी शामिल है।
पेरिस में रहने वाली एक अमेरिकी बहाई, लॉरा ड्रेफस-बार्नी, द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में अब्दुल-बहा द्वारा १९०४-१९०६ के बीच अक्का में दी गई मेज़-वार्ताओं (टेबल टॉक्स) के लिप्यांतरणों का एक संकलन जो पहली बार १९०८ में प्रकाशित हुआ।
सम्पूर्ण उत्तर अमेरिकी बहाई समुदाय तथा क्षेत्रवार रूप से कनाडा एवं उत्तरपूर्वी, दक्षिणी, मध्य तथा पश्चिमी संयुक्त राज्य को संबोधित अब्दुल-बहा के चौदह पत्र। इनमें से प्रथम आठ पत्र २६ मार्च और २२ अप्रैल १९१६ के बीच लिखे गए थे और बाकी २ फरवरी और ८ मार्च १९१७ के बीच।